National

Mirabai Chanu Wins Gold Medal: मीराबाई का Gold धमाका, भारत के खाते में 4 मेडल | CWG 2026 | Neeraj ChopraPunjabkesari TV

just now

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। ग्लासगो में भारत ने अब तक 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज समेत कुल 4 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत के लिए सबसे बड़ी खबर स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का गोल्ड मेडल है। उन्होंने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय दल का उत्साह बढ़ा दिया है..इसके अलावा ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों की 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में रजत, राजा मुथुपांडी ने पुरुषों की 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में रजत और झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका को मजबूत किया है..अब निगाहें लवलीना बोरगोहेन, नीरज चोपड़ा समेत उन तमाम भारतीय खिलाड़ियों पर हैं, जिनसे आने वाले मुकाबलों में पदक की उम्मीदें हैं। क्या ग्लासगो में भारत की पदक संख्या और बढ़ेगी? जानिए इस खास रिपोर्ट में।