Bankipur By Election: Tej Pratap की पार्टी JJD Candidate Veena Manvi को Patna पुलिस ने किया गिरफ्तारPunjabkesari TV
52 minutes ago बांकीपुर उपचुनाव में नामांकन के आखिरी दिन बड़ा राजनीतिक बवाल देखने को मिला, जब जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे समाहरणालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। वीणा मानवी की बेटी और जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव ने इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताते हुए बिहार सरकार और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए, जबकि पुलिस ने इसे कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर की गई कानूनी कार्रवाई बताया। इस बीच बीजेपी, जनसुराज और आरजेडी समेत प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने भी अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल किया। 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले वीणा मानवी की गिरफ्तारी ने बांकीपुर उपचुनाव को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है.