National

Bengal Election Results: ममता का Resign देने से इंकार, BJP कैसे बनाएगी सरकार? |BJP VS TMC | PM ModiPunjabkesari TV

4 days ago

Bengal Election Results: क्या जनादेश के बाद भी कोई मुख्यमंत्री सिर्फ इस्तीफा न देकर कुर्सी पर बना रह सकता है? क्या चुनाव परिणामों को न मानने से सत्ता की हकीकत बदल जाती है और क्या संविधान ऐसे गतिरोध में किसी एक पक्ष को निर्णायक बढ़त देता है? पश्चिम बंगाल में उठे इन सभी सवालों ने यहां की राजनीति को गरमा दिया है, जहां जनादेश साफ दिख रहा है, लेकिन सियासी बयानबाज़ी ने तस्वीर को उलझा दिया है. एक तरफ बीजेपी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी का इस्तीफा न देने का ऐलान संवैधानिक बहस को हवा दे रहा है. ऐसे में सवाल यही है कि क्या सिर्फ इस्तीफा न देने से सत्ता बची रह सकती है?और अब इस मामले में अंतिम फैसला किसका होगा?