Bengal Elections 2026: Mamata Banerjee ने TMC Menifesto जारी किया,महिलाएं,बेरोजगार युवा हुए मालामाल!Punjabkesari TV
1 hour ago पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है, जहां ममता बनर्जी ने अपने बड़े ऐलानों से चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है.महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं का वादा करते हुए टीएमसी ने चुनावी रण में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है.वहीं भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में विपक्ष भी पूरी ताकत से मुकाबले में जुटा है.घोषणापत्र जारी करते हुए ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए और जनता से एकजुट रहने की अपील की.अब बंगाल की जनता के सामने बड़ा सवाल है कि क्या ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी कर पाएंगी या इस बार चुनावी नतीजे कुछ अलग कहानी लिखेंगे.