National

Gold-Silver Price Crash: क्रैश कर गईं सोने-चांदी की कीमतें, निवेशकों में हाहाकार! | Share MarketPunjabkesari TV

1 hour ago

सोने-चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोने के भाव औंधे मुंह गिर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव 5.33 फीसदी या 7,708 रुपये की गिरावट के साथ 136,784 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज हुई थी। सुबह 10.49 बजे तक सोने के लगभग 6889 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट देखी गई, जबकि 10 ग्राम सोने का भाव 137,603 रुपये चल रहा है। वहीं 10.49 बजे सोने में लगभग 6889 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। इस समय 10 ग्राम सोने के दाम 137,603 रुपये चल रहे हैं। कानपुर में सोना आज सबसे सस्ता मिल रहा है, तो भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। पटना में आज चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। सोने-चांदी की हाल में हुई गिरावट का फायदा आम जनता को मिल रहा है। जो लोग खरीदना चाहते हैं उनके लिए सही समय है। वहीं विशेषज्ञ मानते हैं कि जल्दीबाजी बाजी में फैसला लेने से बचें। बाजार की चाल समझकर ही निवेश करें।