National

Baruipur Rape & Murder Case पर बवाल पर बवाल, CM Shubhendu पर Mamata Banerjee ने लगाए आरोप! | TMC | BJPPunjabkesari TV

2 months ago

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में 12 वर्षीय बच्ची की कथित दुष्कर्म के बाद हत्या से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है। जन्मदिन का गिफ्ट खरीदने निकली मासूम का शव मिलने के बाद इलाके में हिंसक प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी हुई, जबकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन किया है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बारुईपुर जाने से रोकने का आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा, वहीं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, गिरफ्तारियों और जल्द न्याय का भरोसा दिया है। आखिर इस सनसनीखेज मामले में अब तक क्या-क्या हुआ, राजनीति क्यों गरमा गई, पुलिस जांच कहां तक पहुंची और पीड़ित परिवार को कब मिलेगा इंसाफ? जानिए इस रिपोर्ट में..