Nana Patekar Death: ‘उदय शेट्टी’ से ‘क्रांतिवीर’ तक का नाना का सफर | Goa | Bollywood | MumbaiPunjabkesari TV
1 hour ago बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में गोवा स्थित अपने घर में कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका निधन हो गया। संघर्षों से भरी शुरुआत से लेकर ‘गमन’, ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों तक नाना पाटेकर ने अपने अभिनय की अलग पहचान बनाई। उन्होंने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते और 2013 में पद्मश्री से सम्मानित हुए। ‘प्रहार’ के लिए सेना की ट्रेनिंग लेने से लेकर कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों के बीच समय बिताने तक, नाना की जिंदगी सिनेमा से कहीं आगे की कहानी रही। देखिए पोस्टर पेंट करने वाले एक संघर्षरत कलाकार से सिनेमा के दिग्गज अभिनेता बनने तक नाना पाटेकर का पूरा सफर।