Nepal के पीएम Balen Shah को झटका, India Nepal Border पर Custom Duty पर Supreme Court ने रोक लगाई!Punjabkesari TV
53 minutes ago नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने भारत-नेपाल सीमा से लाए जाने वाले 100 नेपाली रुपये से अधिक कीमत के सामान पर कस्टम ड्यूटी वसूलने की विवादित नीति पर अंतरिम रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री Balendra Shah सरकार की इस सख्त ‘भंसार नीति’ के खिलाफ सीमावर्ती इलाकों में लोगों और छोटे कारोबारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। याचिकाकर्ताओं ने अदालत में दावा किया कि यह फैसला नेपाल के सीमा शुल्क कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करता है और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालता है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल सरकार को पुरानी व्यवस्था जारी रखने का निर्देश दिया है, जिससे भारत पर निर्भर सीमाई क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब पूरे नेपाल की नजर अदालत के अंतिम फैसले पर टिकी है, जो तय करेगा कि यह विवादित नियम आगे जारी रहेगा या इसमें बड़ा बदलाव होगा।