National

Shubhendu Adhikari का बड़ा फैसला, Bengal में OBC Reservation 17% से घटाकर 7 % किया, Muslim बाहर किए!Punjabkesari TV

just now

पश्चिम बंगाल में नई सरकार ने OBC आरक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए कुल आरक्षण को 17 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। कलकत्ता हाईकोर्ट के 2024 के आदेश के बाद राज्य सरकार ने नई सूची जारी की, जिसमें अब केवल 66 जातियां और समुदाय ही OBC आरक्षण के दायरे में रहेंगे। सरकार ने कई मुस्लिम समुदायों को सूची से बाहर करते हुए कहा है कि आरक्षण केवल वास्तविक पिछड़े वर्गों को ही दिया जाएगा। इसके साथ ही कैबिनेट ने सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा बढ़ाने, भ्रष्टाचार जांच के लिए रिटायर्ड जजों की कमेटी बनाने और महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये देने जैसी कई बड़ी घोषणाएं भी की हैं। बंगाल की राजनीति में आए इन बड़े फैसलों ने राज्य में नए सियासी समीकरण और तीखी राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है।