Onion Price Hike:प्याज के दाम में आग,30 से सीधे 60 रुपये किलो पहुंचे | Maharashtra | Sabji | TamatoPunjabkesari TV
18 minutes ago प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। जून की शुरुआत में करीब 29.50 रुपये किलो बिकने वाला प्याज 17 सितंबर तक औसतन 53.78 रुपये किलो पहुंच गया। यानी खुदरा कीमत में 82 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज हुई। थोक बाजार में भी प्याज के दाम जून के मुकाबले लगभग दोगुने स्तर तक पहुंच गए हैं।महाराष्ट्र में फसल पर मौसम की मार, नई खरीफ फसल की आवक में देरी और कुछ इलाकों में कमजोर सप्लाई को कीमतों में तेजी की प्रमुख वजह माना जा रहा है