Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान की Airstrike से दहला अफगानिस्तान, रमज़ान में बदला लेगा Taliban !Punjabkesari TV
1 hour ago रमज़ान के पवित्र महीने में पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर किए गए हवाई हमले ने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 3 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. पाकिस्तान का कहना है कि यह कार्रवाई केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई थी और नागरिकों को नुकसान से बचाने की कोशिश की गई. इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच पहले से चल रहा तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.