National

Israel Gaza War Update: गाजा में भाप बनकर गायब हुए लोग, इजरायल का Vaccum Bomb से इंकार | AmericaPunjabkesari TV

1 hour ago

इजराइल पर गाजा में ‘वैक्यूम बम’ इस्तेमाल करने का आरोप लगा है, जिसका दावा किया है UN रिपोर्ट ने। वहीं रिपोर्ट ‘द रेस्ट ऑफ द स्टोरी’ के मुताबिक, ये बम पहले हवा में ईंधन जैसा एक बादल फैलाते हैं और फिर उसमें आग लगा देते हैं। इससे बहुत बड़ा आग का गोला बनता है और आसपास की हवा खिंचकर एक तरह का जीरो (वैक्यूम) पैदा हो जाता है। इन धमाकों से गाजा का तापमान 3,500 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इन बमों में एल्यूमिनियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो कुछ ही सेकेंड में शरीर को जला देते हैं। जिसके मिलिट्री एक्सपर्ट्स और चश्मदीदों गवाह बने हैं, उन्होंने बताया कि इजरायल ने ऐसे हथियारों का इस्तेमाल किया, जिन्हें ‘वैक्यूम बम’, ‘थर्मल’ या ‘थर्मोबैरिक’ बम कहा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलों में मारे गए कई लोगों के शव तक नहीं मिले। दफनाने के लिए उनका कोई हिस्सा तक नहीं बचा। वहीं 3,500 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। गाजा की इस दयनीय स्थिति पर मानवाधिकार संगठन इंसाफ की आवाज उठा रहा है और स्वतंत्र जांच की मांग कर रहा है, तो वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से 11 फरवरी को व्हाइट हाउस में मुलाकात की और गाजा की स्थिति और क्षेत्र में शांति प्रयासों को लेकर बात की ।