Angel Chakma Murder Case: चकमा हत्याकांड ने नस्लभेद को किया EXPOSE, नए भारत का असली सच! | UK | NEPunjabkesari TV
2 months ago देहरादून में पढ़ाई कर रहे त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की मौत के बाद। पुलिस ने छठे और मुख्य आरोपी की तलाश के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया है साथ ही उसपर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी यज्ञ अवस्थी नेपाल का रहने वाला है। वारदात वाली रात यज्ञ ने ही ऐंजल पर चकमा पर चाकू से हमला किया था। इसके साथ ही उसी रात को वो नेपाल भाग गया था।मृतक के मामा ने दावा किया थी, ऐंजल ने आरोपियों से कहा था कि हम भी इंडियन हैं हमें चाइनीज और चिंकी क्यों कह रहे हो लेकिन उन्होंने एक बात नहीं सुनी। आरोपी ऐंजल को तब तक पीटते रहे जब तक उसी गर्दन फट नहीं गई। उन्होंने कहा कि पिटाई में इतना खून बहा था कि अगले दिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तब तक खून वहीं पर जमा था। उन्होंने जल्द ही यज्ञ को गिरफ्तार करने की मांग की है