Iran US Israel War: अमेरिका-इजरायल में दरार? सत्ता परिवर्तन के दावे पर टकराव | Trump | NetanyahuPunjabkesari TV
1 hour ago अमेरिका और इस्राइल के बीच ईरान युद्ध को लेकर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हुई एक फोन कॉल ने दोनों देशों की सोच में अंतर को उजागर कर दिया। यह बातचीत ऐसे समय में हुई, जब युद्ध को लेकर वैश्विक दबाव बढ़ रहा है और बातचीत के जरिए समाधान की कोशिशें जारी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वेंस ने नेतन्याहू को ईरान के खिलाफ युद्ध के लक्ष्यों पर फटकार लगाई है, जिससे दोनों देशों के संबंधों में दरार के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी शांति की पहल कर रहे हैं, लेकिन इजरायल को सैन्य युद्ध का दबाव डालने पर ट्रंप ने 26 मार्च को भी इस्राइल के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। बाद में ट्रंप ने नेतन्याहू के साथ अपने संबंधों को अच्छा बताया और कहा कि वह इस युद्ध को इस हफ्ते खत्म करना चाहते हैं। जो भी निर्णय होगा, वह दोनों देशों की सहमति से होगा।