National

West Bengal Election 2026: प.बंगाल में वोटर लिस्ट बनी चुनावी रणभूमि, 19000 नाम हटे | BJP | TMCPunjabkesari TV

1 hour ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अप्रैल-मार्च में होने हैं। हालांकि भाषण और रैलियों का शोर तो शुरू नहीं हुआ है, लेकिन सियासत गर्म है। कोलकाता के न्यू मार्केट से चांदनी चौक, न्यू टाउन से जेसप बिल्डिंग और मुर्शिदाबाद के बेलडांगा से बर्द्धमान तक करीब 600 किमी का सफर चुनावी रणभूमि बन चुका है। यहां के मतदाता के नाम लिस्ट से गायब हैं। 'लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ यानी विसंगति के आधार पर जारी सवा करोड़ बंगाली लाइन में लग गए हैं। राज्य में 294 विधानसभा सीटें हैं। हर सीट पर औसतन 19 हजार से ज्यादा नाम हटे हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल की ये जंग सियासत का नया रण बन चुकी है। एक तरफ नाम कटने की वजह से टीएमसी कह रही है कि वोटर्स को लाइन में खड़ा कर दिया है, तो वहीं बीजेपी का मानना है कि फर्जी वोटर्स की छुट्टी हो गई है।