Sambhaji Nagar Family Tragedy: iPhone15 की EMI बनी जंजाल,महाराष्ट्र में कैसे उजड़ गया पूरा परिवार!Punjabkesari TV
59 minutes ago महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आईफोन की ईएमआई को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद बेहद दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय कुणाल चांदगुड़े ईएमआई के लिए माता-पिता से पैसे मांग रहा था, जिसको लेकर पिता से उसका विवाद हुआ। नाराज होकर कुणाल तिसगांव इलाके की पहाड़ी पर पहुंच गया, जहां उसे बचाने पहुंचे माता-पिता भी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस और दमकल टीम की मौजूदगी में युवक को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ ही देर में पूरा मामला भयावह हादसे में बदल गया। घटना में कुणाल समेत उसके माता-पिता की मौत हो गई, जबकि पुलिस अब पूरे घटनाक्रम और पारिवारिक विवाद से जुड़े कारणों की जांच कर रही है।