National

Punjab Election 2027: Sukhhbir Badal की PM Modi से मुलाकात, SAD-BJP गठबंधन पर बन गई बात? | Akali DalPunjabkesari TV

36 minutes ago

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की 7 अगस्त को हुई मुलाकात ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। इस बैठक के बाद भाजपा और अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पंजाब के राजनीतिक हालात, कानून-व्यवस्था, किसानों और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। 2020 में टूटे तीन दशक पुराने गठबंधन की वापसी की अटकलों के बीच चुनावी समीकरण बदलने की चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या मिशन पंजाब 2027 में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे।