Bengal Election Result से पहले Mamata Banerjee को झटका, Supreme Court ने TMC की याचिका खारिज की!Punjabkesari TV
40 minutes ago पश्चिम बंगाल निर्वाचन से पहले तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने से स्पष्ट इंकार कर दिया है.सुुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग के उस निर्णय को वैध ठहराया, जिसके अंतर्गत मतगणना कार्य में केंद्रीय कर्मचारियों और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मियों की नियुक्ति की गई है.टीएमसी ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को शामिल न कर निष्पक्षता प्रभावित की जा रही है, जबकि आयोग ने इन आशंकाओं को निराधार बताया.सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया कि समस्त नियुक्तियाँ नियमों, पारदर्शिता और निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था को ध्यान में रखकर की गई हैं.सुुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद स्पष्ट हो गया है कि पश्चिम बंगाल में मतगणना की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की निर्धारित व्यवस्था और केंद्रीय निगरानी में ही संपन्न कराई जाएगी.