National

UN: 'मानवाधिकार पर राजनीति नहीं, समग्र दृष्टिकोण जरूरी' - S.Jaishankar की अपील | INDIA | TrumpPunjabkesari TV

1 hour ago

भारत हाल ही में सातवीं बार मानवाधिकार परिषद का सदस्य चुना गया है और उसे संयुक्त महासभा में 188 में से 177 मत मिले। इस दिन को सेलिब्रेट करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वर्चुअली यूनाइटेड नेशन में संदेश दिया। उन्होने कहा कि हमें लगातार टकराव की जगह संवाद, विभाजन की जगह सहमति और संकीर्ण हितों की जगह मानव केंद्रित विकास पर जोर देना चाहिए।  वैश्विक समुदाय, खासकर वैश्विक दक्षिण के देशों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए राजनीति, दोहरे मानदंड और चयनात्मक रवैये के बजाय संवाद, साझेदारी और क्षमता निर्माण पर विश्वास करता है।