National

SIR के बाद अब क्या है SSR, MP-UP सहित 17 राज्यों-UT में SSR कराएगा EC | Voter List | Gyanesh KumarPunjabkesari TV

1 hour ago

SIR को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SSR यानी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया का ऐलान किया है। इस अभियान के तहत वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाएगा, पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे और मौजूदा रिकॉर्ड में गलतियों को सुधारा जाएगा।उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर समेत कई राज्यों में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मतदाता सूची का पुनरीक्षण अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम के मुताबिक, 12 नवंबर 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी और 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी करने का कार्यक्रम है।

आखिर SSR क्या है? SIR और SSR में क्या अंतर है? नए मतदाताओं को आवेदन का मौका कैसे मिलेगा? जानिए इस रिपोर्ट में पूरी जानकारी।