National

The Kerala Story 2: मेकर्स को बड़ी राहत, रिलीज से हटा बैन, फिल्म पर क्यों मचा है बवाल? | HCPunjabkesari TV

1 hour ago

विवादास्पद फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 - गोस बियॉन्ड' की रिलीज पर लगी रोक को केरल हाई कोर्ट ने हटा दिया है. 26 फरवरी को सिंगल बेंच द्वारा अंतरिम स्टे लगाए जाने के महज 24 घंटे बाद ही डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया, जिससे फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि इस फिल्म को लेकर डर है कि फिल्म से समाज के ताना बाना खराब होगा इसको लेकर 27 फरवरी को फिल्म मेकर्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी और दावा किया कि उनकी फिल्म किसी राज्य या समुदाय के खिलाफ नहीं है। उधर फिल्म को लेकर देश की राजनीति भी गर्माने लगी है कई राजनीतिज्ञ फिल्म को लेकर विवाद खड़े कर रहे है तो कई इसे देश की सच्चाई बता रहे है।