National

PM Modi ने Petrol, Diesel, Gold को लेकर देशवासियों से अपील की, Rahul Gandhi ने किया पलटवार! | Fuel CrisisPunjabkesari TV

1 month ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से खाने के तेल और ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद देश की राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष ने इस बयान को बढ़ती महंगाई, ईंधन संकट और सरकार की आर्थिक नीतियों से जोड़ते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने की आशंका के बीच अब नेताओं के बड़े काफिलों और चुनावी दौर में हुए भारी ईंधन खर्च पर भी चर्चा शुरू हो गई है। आम जनता से बचत और त्याग की अपील के बीच यह सवाल लगातार सवाल उठ रहा है कि क्या यह नियम केवल जनता के लिए हैं या फिर सत्ता और व्यवस्था से जुड़े लोगों पर भी समान रूप से लागू होंगे। देशहित, महंगाई, ईंधन संकट और राजनीतिक बयानबाजी से जुड़े इसी बड़े मुद्दे पर देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट।