Epstein Files पर अमेरिकी संसद में जमकर बवाल, जाएगी Donald Trump की कुर्सी? | Jeffrey EpsteinPunjabkesari TV
1 hour ago यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन से जुड़ी फ़ाइलों की 'हैंडलिंग' को लेकर अमेरिकी संसद में सुनवाई हुई। इस दौरान सुनवाई हंगामे में बदल गई जब अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने न्याय विभाग का बचाव किया। ये सुनवाई 11 फरवरी को थी जिसमें कई मुद्दों पर पाम बोंडी से काफ़ी तीख़े सवाल पूछे गए। रिपब्लिकन सांसद भी पाम बोंडी को घेरे रहे, तो वहीं ट्रंप ने भी ट्विट करते हुए सुनवाई पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। हालांकि कई सवालों के साथ अमेरिकी सीनेट में बहस चलती रही, सुनवाई भले ही खत्म हो गई थी, लेकिन अभी भी कई सवाल बाकी थे।