National

Fuel Price in India: Israel Iran War के बीच बड़ी राहत, भारत में नहीं बढ़ेंगे Petrol Diesel के दाम!Punjabkesari TV

1 hour ago

पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर पैदा हुए संकट ने दुनिया भर में तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि भारत सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का कोई तत्काल प्लान नहीं है। सरकार के मुताबिक देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई को लेकर कोई संकट नहीं है। ऐसे में आम लोगों को फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से राहत मिलती नजर आ रही है।