National

Shiv Sena UBT Split: Uddhav की पार्टी में टूट पर लगी मुहर, 6 सांसद बैठक से रहे दूर! | Eknath ShindePunjabkesari TV

2 months ago

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिला, जब उद्धव ठाकरे गुट द्वारा बुलाई गई सांसदों की अहम बैठक में 9 में से 6 सांसद गैरहाजिर रहे। नई दिल्ली में आयोजित इस बैठक के बाद इन सांसदों के शिंदे गुट में जाने की अटकलें और तेज हो गई हैं। आखिर कौन हैं ये सांसद, क्यों बढ़ा है दल-बदल का संकट और कैसे इस घटनाक्रम ने शिवसेना की अंदरूनी लड़ाई को नए मोड़ पर ला खड़ा किया है? उद्धव गुट ने बागी सांसदों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का ऐलान कर दिया है, जबकि शिंदे गुट ‘ऑपरेशन टाइगर’ की सफलता का दावा कर रहा है। अब सबकी नजर लोकसभा अध्यक्ष के फैसले और महाराष्ट्र की राजनीति में आगे होने वाले बड़े घटनाक्रम पर टिकी है।