National

Global tariff: US SC के फैसले के बाद बौखलाए Trump, 10 से 15% किया टैरिफ | Ameirca | IndiaPunjabkesari TV

1 hour ago

बीते दिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दुनिया पर थोपे गए ट्रंप टैरिफ को रद कर दिया था। लेकिन ट्रंप ने अब सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को खारिज करते हुए 21 फरवरी को ग्लोबल टैरिफ 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर इसकी जानकारी दी। हालांकि ट्रंप का ये टैरिफ स्थाई तो नहीं होगा, 150 दिनों तक के लिए ही प्रभावी रहेगा। इसे स्थाई बनाने के लिए ट्रंप प्रशासन को अमेरिकी कांग्रेस से कानून पास कराना होगा। अब अगर 15 प्रतिशत लागू होता है, तो प्रभावी दर मामूली बढ़ोतरी के साथ भारत पर लगभग 18.5 प्रतिशत हो जाएगी। खनिज, मुद्रा और बुलियन में उपयोग होने वाली धातुएं, ऊर्जा और ऊर्जा उत्पाद, प्राकृतिक संसाधन और उर्वरक, कृषि उत्पाद, फार्मास्यूटिकल्स और फार्मास्यूटिकल सामग्री, कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स, यात्री वाहन और अन्य उत्पाद पर ट्रंप का 10 से 15 प्रतिशत टैरिफ लगेगा।