Ayatollah Ali Khamenei Funeral के बीच Donald Trump की Iran को धमकी,कहा एक गोली से सबको उड़ा देता!|USPunjabkesari TV
1 hour ago ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का शीर्ष नेतृत्व एक स्थान पर मौजूद है और अमेरिका चाहे तो एक ही कार्रवाई में उन्हें निशाना बना सकता है, हालांकि उन्होंने ऐसा न करने की बात भी कही। इस बयान के बाद अर्मेनिया स्थित ईरानी दूतावास ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अमर विचारों पर हमला करार दिया और तीखा जवाब दिया। तेहरान में लाखों लोगों की मौजूदगी के बीच अंतिम संस्कार की रस्में जारी हैं, जबकि पूरे घटनाक्रम पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। आखिर ट्रंप के बयान के क्या मायने हैं, ईरान ने कैसे दिया जवाब और इस घटनाक्रम का क्षेत्रीय एवं वैश्विक राजनीति पर क्या असर पड़ सकता है, जानिए इस रिपोर्ट में।