National

Twisha Sharma Death Case: AIIMS Delhi ने ट्विशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सौंपी, मौ*त के खोले राज?Punjabkesari TV

4 weeks ago

भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में दिल्ली एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर हुए दूसरे पोस्टमार्टम की 11 पेज की रिपोर्ट में कथित जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू और ट्विशा की गर्दन पर मिले चोट के निशानों में वैज्ञानिक समानता मिलने की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीबीआई और हाईकोर्ट को सौंप दी गई है, जिसके आधार पर अब मामले की हर कड़ी की गहन जांच की जा रही है. परिवार पहले पोस्टमार्टम और सबूतों को लेकर गंभीर सवाल उठा चुका था, जिसके बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई और एम्स से दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया. अब इस मामले में सभी की निगाहें सीबीआई की अगली कार्रवाई और अदालत में पेश होने वाले अहम तथ्यों पर टिकी हैं, जो ट्विशा शर्मा की मौत की असल सच्चाई सामने ला सकते हैं