Weather Update: बेमौसम बारिश, किसानों का बुरा हाल, हाई अलर्ट जारी | IMD | Hailstorm | ThunderstormPunjabkesari TV
4 hours ago बेमौसम बारिश ने ऐसी मार मारी है कि खेतों में लहलहाती फसल अब जमीन पर बिखरी पड़ी है मार्च के अंत में और अप्रैल की शुरूआत में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उत्तर भारत के कई राज्यों में किसानों की मुस्किलें बढ़ी दी है। मार्च के आखिर में और अप्रैल की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ यानि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण बारिश हुई है। तेज हवाओं और ओलों ने खड़ी रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। फसल के नुकसान होने का दुख किसान को परेशान कर रहा है। किसान सरकार से मुआवजा चाहते है। तो वहीं उत्तर प्रदेश सीएम योगी ने स्थिति का जायजा लेकर किसानों को राहत पहुंचाई है वहीं केंद्र सरकार ने भी कृषि मंत्रालय के साथ की समीक्षा बैठक MSP खरीद और राहत पैकेज पर चर्चा की है। बेमौसम बारिश होने पर मौसम विभाग ने किसानों को अलर्ट रहने के लिए कहा है और देश में हाई ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।