National

Venezuela Earthquake: भूकंप के झटकों से लगातार कांपा Venezuela,10 हजार से ज्यादा मौ*तों की आशंका!Punjabkesari TV

58 minutes ago

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है, जिससे कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बुधवार देर रात आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के इन भूकंपों का केंद्र राजधानी कराकस से लगभग 290 किलोमीटर पश्चिम में कम गहराई पर स्थित था, जिसके कारण झटकों का असर बेहद विनाशकारी रहा। भूकंप के बाद राहत एवं बचाव दल लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं और सरकार ने आपात व्यवस्थाएं सक्रिय कर दी हैं। इस आपदा के झटके अमेरिका और जापान तक महसूस किए गए, जबकि कई देशों ने वेनेजुएला को मदद का भरोसा दिया है। आखिर यह भूकंप इतना खतरनाक क्यों साबित हुआ और प्रभावित क्षेत्रों में अब क्या हालात हैं, देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट।