JNU Protest Controversy: JNU में आधी रात छिड़ा संग्राम! ABVP-Left में जबरदस्त भिड़ंत | Delih | VCPunjabkesari TV
1 hour ago जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक बार फिर ABVP और लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों के बीच झड़प हो गई। 22 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे पथराव हुआ, जिसमें JNU के ABVP मीडिया संयोजक विजय जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि देर रात हुई इस मारपीट में कई अन्य छात्र भी घायल हुए। बिल्डिंग पर ताला लगाए जाने के मुद्दे पर लेफ्ट के कदम का ABVP द्वारा विरोध किए जाने के बाद विवाद बढ़ा और हंगामा शुरू हो गया। वहीं जेएनयू की वाइस चांसलर शांतिश्री पंडित के 'विक्टिम कार्ड' वाले बयान भी विवाद का कारण बने हुए हैं। एबीवीपी और लेफ्ट विंग में खूनी झड़प लाठी-डंडों और पथराव हो जाने पर छात्र अब वीसी के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं, और कैंपस में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है।