Pakistan-Afghanistan War: अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला, क्या है Taliban का ऑपरेशन Red al-Zolm?Punjabkesari TV
1 hour ago पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान सरकार ने ड्रोन हमलों से जवाबी कार्रवाई का दावा किया है. अफगानिस्तान ने कोहाट सैन्य किले और अन्य ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही है, जबकि पाकिस्तान ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा किया है. दोनों देशों के बीच बढ़ता यह टकराव क्षेत्र की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गया है. अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह तनाव शांत होगा या बड़ा संघर्ष बन सकता है.