National

India China Border Tensions: कौन हैं ITBP Shaurya Commandos, कैसे होती है ट्रेनिंग? | Defence FilesPunjabkesari TV

1 hour ago

भारत-चीन सीमा... जहां हर कदम पर चुनौती है, हर मोर्चे पर सतर्कता जरूरी है और हर तनावपूर्ण स्थिति में जवाब देने की तैयारी रखनी पड़ती है. अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह फेस-ऑफ की खबरों के बीच ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने एक ऐसी कमांडो टीम का जिक्र किया है, जिसने इन परिस्थितियों में शानदार काम किया। नाम है—शौर्य कमांडो. लेकिन ये शौर्य कमांडो हैं कौन? इनकी ट्रेनिंग कैसे होती है? सेना की घातक प्लाटून से ये कितने अलग हैं? और चीन से लगी दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण सीमाओं में से एक पर इनकी भूमिका कितनी अहम है?

आज की डिफेंस फाइल्स में समझेंगे ITBP की इसी विशेष लड़ाकू टीम की पूरी कहानी.