National

1984 दंगा पीड़ितों का Rahul Gandhi की रैली पर विरोध, 1 November की तारीख Satnam Sandhu ने उठाए सवालPunjabkesari TV

49 minutes ago

1984 सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों ने राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित पुनर्वास मामलों, मकान और फ्लैट आवंटन, रोजगार तथा कारोबार के लिए बूथ देने जैसे मुद्दे उठाए। साथ ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों को लागू करवाने की मांग की।दूसरी ओर, पीड़ित परिवारों ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि 1984 के सिख नरसंहार की बरसी के दिन राजनीतिक रैली करना पीड़ितों की भावनाओं को आहत करता है। आखिर पीड़ित परिवार कांग्रेस की रैली का विरोध क्यों कर रहे हैं और पुनर्वास को लेकर उनकी क्या मांगें हैं? देखिए पूरी रिपोर्ट।