China Taiwan Conflict: चीन ने 40 दिन के लिए एयरस्पेस क्यों किया बंद | China VS Taiwan | Xi JinpingPunjabkesari TV
1 hour ago दरअसल चीन ने अपनी एयरस्पेस बंद किया, चीन ने अपने समुद्री इलाके के कुछ हिस्सों को 40 दिनों के लिए रिजर्व कर लिया है—वो भी येलो सी और ईस्ट चाइना सी में। और ये फैसला जारी किया गया है NOTAM (Notice to Air Missions) के जरिए। चीन के इस फैसले को लेकर दुनिया में चिंता का विषय बन गया है क्यों कि मिडिल ईस्ट वॉर अभी खत्म नहीं हुआ है कि चीन ने अपने समुद्री इलाकों को बंद कर लिया है क्यों की इसी रास्ते से कई देश जापान, दक्षिण कोरिया अपने जहाज की आवाजाही रखता है ऐसे में समुद्री इलाके बंद करना इन देशों के लिए चिंता का विषय बन चुका है। ये समुद्री इलाके 27 मार्च से 6 मई तक के लिए बंद किए गए है कुल 40 दिन के लिए। तो वहीं कई विशेषज्ञ इसकी एक बड़ी वजह मिडिल ईस्ट जंग मान रहे है ऐसे में शायद चीन अपनी सैन्य क्षमता को और बेहतर करने का प्रयास कर रहा हो कि अगर कोई युद्ध छिड़ता है तो इसका बेहतर तरीके से जवाब दिया जा सके।