YT Headline- Fatehpur: दोस्तों संग मस्ती का प्लान बना मौत का सफर, रिंद नदी में डूबे 4 युवक, गांव में पसरा सन्नाटाPunjabkesari TV
3 weeks ago
उत्तर प्रदेश का जनपद फतेहपुर, जहां सुबह सूरज तो निकला, लेकिन कुछ ही घंटों में चार घरों की रोशनी हमेशा के लिए बुझ गई, जी हां, यहां दोस्ती, मस्ती और ठहाकों के साथ घर से निकले 8 युवकों को क्या पता था कि रिंद नदी का पानी आज मौत बनकर उनका इंतजार कर रहा है, नदी में उतरते ही अचानक गहराई और तेज बहाव ने चार जिंदगियों को अपनी आगोश में ले लिया... कोई हाथ फैलाकर मदद की गुहार लगाता रहा, तो कोई दोस्तों को बचाने की कोशिश में खुद डूबता चला गया...