Uttar Pradesh

Drug Trafficker रियाज पर कार्रवाई: 80 करोड़ की संपत्ति सीज, Delhi समेत कई शहरों में फैला है नेटवर्कPunjabkesari TV

1 hour ago

क्षेत्राधिकारी तिलहर  ज्योति यादव बताया कि थाना कटरा कस्बे के रहने वाले बाबू उर्फ रियाज पिछले कई सालों से स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था। इसके ऊपर शाहजहांपुर,बरेली और मुजफ्फरनगर जनपदों में एनडीपीएस एक्ट में कई मुकदमे दर्ज है। इसने नशीले पदार्थों  के अवैध कारोबार कर जो सम्पत्ति अर्जित की गई उससे विरुद्ध  एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 F2 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत सक्षम प्राधिकारी/ सफेमा कोर्ट दिल्ली के आदेश पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने जनपद पुलिस के साथ मिलकर तस्कर की 200 बीघा जमीन 4 आलीशान, मकान , दो शोरूम और एक ईंट भट्ट को  विधिक प्रक्रिया के तहत सीज कर लिया।सीज की गई संपति की कुल कीमत  80 करोड़ रूपये की होगी।