अमर शहीद Lala Jagat Narayan ji की 45वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन,36 लोगों ने किया रक्तदानPunjabkesari TV
45 minutes ago अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि पर ताजनगरी आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक में पंजाब केसरी समूह की ओर से आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने किया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में कुल 36 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को मेडल, प्रमाण पत्र और ‘सर्वश्रेष्ठ रक्तदानी अवार्ड’ देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतुल कुमार सोनी ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए युवाओं की भागीदारी की सराहना की।