Uttar Pradesh

Agra News: यमुना नदी में दर्दनाक हादसा, 4 युवाओं की मौतPunjabkesari TV

3 hours ago

आगरा के बल्केश्वर घाट पर खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब यमुना नदी में नहाने उतरे सात युवक-युवतियों में से छह अचानक गहरे पानी में डूबने लगे, देखते ही देखते घाट पर अफरा-तफरी मच गई, लोगों की चीखें गूंज उठीं और हर कोई बचाने के लिए दौड़ पड़ा, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने चार जिंदगियां निगल लीं,बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सादाबाद के कुंजनपुर से आए युवक-युवतियों का ग्रुप यमुना में नहाने उतरा था,किसी को अंदाजा नहीं था कि नदी की गहराई उनके लिए मौत बन जाएगी, अचानक सभी डूबने लगे तो घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया,स्थानीय गोताखोर और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया गया,कड़ी मशक्कत के बाद 5 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टर तीन जिंदगियां नहीं बचा सके, वहीं एक युवक लापता हो गया था, करीब दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद उसका शव भी यमुना से बरामद कर लिया गया, घटनास्थल पर सबसे दर्दनाक मंजर विक्की के पिता राकेश का था,रो-रोकर बदहवास पिता बार-बार यही कहते रहे कि “चार बेटियों के बाद मन्नतों से बेटा मिला था, आज वो भी चला गया।” परिवार जन्मदिन की खुशियां मनाने आगरा आया था, लेकिन कुछ ही घंटों में पूरा घर मातम में डूब गया, वहीं डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि सात लोग नदी में डूबे थे, जिनमें से दो को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि चार की मौत हो गई