Breaking News: सपा के दिग्गज नेता Alambadi Azmi का निधन, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसPunjabkesari TV
37 minutes ago समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ के निजामाबाद से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का 95 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। कुछ समय से उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। चार दिन पहले उन्हें घर लाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में नेता, समर्थक और शुभचिंतक श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अपनी सादगी, साफ-सुथरी छवि और जनता से गहरे जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले आलमबदी आजमी के निधन को उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है