Uttar Pradesh

Women Reservation Bill:विधानसभा के सामने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाते हुए Aparna Yadav |Punjabkesari TV

1 hour ago

लखनऊ में आधी रात सियासी पारा उस वक्त चढ़ गया, जब उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अपने समर्थकों के साथ विधानसभा के सामने प्रदर्शन करती नजर आईं  इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के झंडे जलाकर विरोध जताया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला अपर्णा यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि संसद में बिल के गिरने से महिलाओं को बड़ा नुकसान हुआ है उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे महिलाओं के हक की बात तो करते हैं, लेकिन जब फैसला लेने का वक्त आता है तो पीछे हट जाते हैं प्रदर्शन के दौरान अपर्णा यादव के समर्थकों ने भी जोरदार नारेबाजी की और विपक्ष के खिलाफ आक्रोश जताया देर रात हुए इस प्रदर्शन ने राजधानी की सियासत को और गर्मा दिया है