Uttar Pradesh

Breaking News:अतीक के बेटों को मिली पैरोल,Umar -Ali आज छोटे भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिलPunjabkesari TV

50 minutes ago

प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है। जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे उमर और अली को अपने छोटे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल दे दी गई है। उमर फिलहाल लखनऊ जेल और अली झांसी जेल में बंद है। दोनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिली है। छोटे भाई का अंतिम संस्कार आज ही कराया जाएगा।