Uttar Pradesh

Ayodhya Deepotsav: मां कामाख्या धाम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटाPunjabkesari TV

7 minutes ago

 रामनगरी अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले मुख्य दीपोत्सव से पहले रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मां कामाख्या धाम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। आदि गंगा गोमती के तट पर आयोजित छठे दीपोत्सव में 1 लाख 51 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान पिछले वर्ष का दीप प्रज्वलन रिकॉर्ड भी टूट गया। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं, मां भक्तों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक ने सभी सहयोगियों का आभार जताया और 7 नवंबर को अयोध्या में होने वाले मुख्य दीपोत्सव में शामिल होने की अपील की