19 महीने की बेबी मेहर का कमाल, 1 मिनट 40 सेकेंड में दिए 25 सवाल के जवाब; वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में बनाई जगहPunjabkesari TV
1 hour ago हल्द्वानी की इस नन्ही सी बच्ची ने कमाल कर दिखाया है. वो भी अपनी नॉलेज से. इस बच्ची ने ऐसा कमाल कर दिखाया है कि दुनिया की रिकॉर्ड वाली किताब में इसका नाम दर्ज हो गया है. अपनी मां की गोद में बैठ कर तोतली सी ज़ुबान में उनके सवालों के जवाब दे रही इस नन्हीं बच्ची ने अपनी नॉलेज से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. बेबी मेहर कौर अब वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं. वो भी जनरल नॉलेज के 25 सवालों के जवाब महज 1 मिनट 40 सेकंड में देकर. महज एक साल सात महीने बेबी मेहर कौर दुनिया की सबसे कम उम्र की बच्ची हैं, जिनका नाम जनरल नॉलेज के वर्ल्ड रिकॉर्ड धारियों में दर्ज हो चुका है. बच्ची की इस उपलब्धि से उनके घर वाले बेहद खुश हैं.