Uttar Pradesh

Bahraich: कहीं घर में खेल रही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ तो कहीं जंगली जानवर का हमला, दहशत में गांवPunjabkesari TV

4 weeks ago

बहराइच में जंगली जानवरों और तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के मोहकम पुरवा गांव में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि खैरीघाट क्षेत्र में एक 8 साल का बच्चा जंगली जानवर के हमले में गंभीर रूप से घायल है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।