Love Affair:प्रेमी के भाई पर युवती को जिंदा जलाने का आरोप,हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटीPunjabkesari TV
1 hour ago इश्क...; विवाद...; और फिर आग का तांडव! बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि एक युवती जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है, जानकारी के अनुसार एक युवती अपने प्रेमी की दूसरी जगह सगाई तय होने की खबर सुनकर सीधे उसके घर पहुंच गई, बताया जा रहा है कि घर पहुंचते ही दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, यह कहासुनी जल्द ही विवाद में बदल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया, आरोप है कि इसी दौरान प्रेमी के भाई ने गुस्से में आकर युवती पर पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और उसे आग के हवाले कर दिया, आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, गंभीर रूप से झुलसी युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, वहीं घटना की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया, पीड़िता के परिजनों ने प्रेमी के भाई पर जान से मारने की नीयत से आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है,