बारात से पहले खुला दूल्हे का राज, मंडप में इंतजार करती रह गई दुल्हन , लेकिन नहीं आई बारात!Punjabkesari TV
1 hour ago यूपी के रायबरेली से एक ऐसी शादी की कहानी सामने आई है, जिसने खुशियों के माहौल को अचानक सनसनी में बदल दिया, मंडप सजा था, मेहमानों से घर भरा हुआ था, दुल्हन सोलह श्रृंगार कर बारात का इंतजार कर रही थी, लेकिन दूल्हा आया ही नहीं, घंटों इंतजार के बाद जब सच्चाई सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया, दरअसल ये मामला सरेनी थाना क्षेत्र का है,,,जहां एक लड़की की शादी उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू से तय हुई थी, अक्टूबर में रिश्ता पक्का हुआ, बरीक्षा और तिलक की रस्में भी धूमधाम से पूरी हुईं, 21 अप्रैल को बारात आनी थी, शादी समारोह के लिए सहज उत्सव लॉन में भव्य इंतजाम किए गए थे, लेकिन तय समय बीतता गया और बारात का कोई अता-पता नहीं, जब दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार से संपर्क किया, तो जो खुलासा हुआ उसने सबको सन्न कर दिया, पता चला कि दूल्हा प्रवेश उर्फ रिंकू पहले से ही शादीशुदा है, उसने जनवरी में ही अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी और इस बात की भनक तक किसी को नहीं लगने दी, बताया जा रहा है कि जैसे ही बारात निकलने की तैयारी हो रही थी, तभी प्रेमिका पत्नी वहां पहुंच गई और हंगामा खड़ा कर दिया, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दूल्हे को हिरासत में ले लिया, यही वजह रही कि बारात निकल ही नहीं सकी इधर दुल्हन पक्ष को जब फोन पर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली, तो खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया, परिजन सदमे में आ गए और तुरंत सरेनी थाने पहुंचकर दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की,