Uttar Pradesh

Chitrakoot: शाही कारों को मात दे गई गांव की बैलगाड़ी, Viral हुई Barat, ऐसे Bride लेने पहुंचा GroomPunjabkesari TV

1 month ago

शादी का मौसम शुरू होते ही हर जगह बैंड-बाजे, डीजे और चमचमाती गाड़ियों की शान देखने को मिलती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के लोढ़वारा गांव में निकली एक बारात ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बुधवार रात गांव की गलियों में जब एक के बाद एक सजी हुई बैलगाड़ियां दिखाई दीं, तो लोग हैरान रह गए। बैलों के सींगों पर रंग-बिरंगे कपड़े और फूलों की मालाएं सजाई गई थीं। सबसे खास बात यह रही कि दूल्हा भी किसी कार या घोड़े पर नहीं, बल्कि बैलगाड़ी में सवार होकर बारात लेकर निकला।