Uttar Pradesh

Weather Update: चित्रकूट में गायों के लिए हाईटेक इंतजाम, शॉवर से मिल रही राहत | GaushalaPunjabkesari TV

just now

भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां लोग राहत पाने के लिए झरनों और वाटर फॉल का सहारा ले रहे हैं, वहीं धर्म नगरी चित्रकूट की एक गौशाला इन दिनों अपनी अनोखी व्यवस्था को लेकर चर्चा में है, यहां रहने वाले गौवंशों की देखभाल किसी आम पशु की तरह नहीं,बल्कि परिवार के सदस्य की तरह की जा रही है, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित हाईटेक गौशाला में गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिनका लाभ करीब 1300 गौवंश उठा रहे हैं, बता दे कि चित्रकूट स्थित सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की यह गौशाला लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, यहां भीषण गर्मी में गौवंशों को राहत देने के लिए आधुनिक शॉवर सिस्टम लगाया गया है, इस व्यवस्था के तहत गायों को समय-समय पर स्नान कराया जाता है, जिससे उन्हें तेज धूप और उमस से राहत मिलती है, इंसानों की तरह ठंडे पानी के शॉवर से नहलाए जाने के कारण गौवंश काफी आराम महसूस करते हैं, गौशाला में केवल स्नान की ही व्यवस्था नहीं है, बल्कि साफ-सफाई, पीने के स्वच्छ पानी और ठंडी हवा के लिए पंखों की भी विशेष व्यवस्था की गई है और गौवंशों के रहने के स्थानों पर बड़े टीन शेड बनाए गए हैं ताकि सीधी धूप का असर उन पर न पड़े और उन्हें पंखों के नीचे रखा जाता है, जिससे वे लू और गर्म हवाओं से सुरक्षित रह सकें,