Uttar Pradesh

सिंगापुर में CM Yogi की बड़ी निवेश बैठक, GIC CEO लिम चाउ कियाट से इंवेस्टमेंट पर चर्चाPunjabkesari TV

1 hour ago

सिंगापुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन GIC के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लिम चाउ कियाट और उनके डेलीगेशन से मुलाकात की।बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक संस्थागत निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई। खासतौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल पार्क और सस्टेनेबल अर्बन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर फोकस रहा।मुख्यमंत्री ने GIC की उत्तर प्रदेश में मौजूदा साझेदारियों की सराहना की, जिसमें गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में IRB के साथ जुड़ाव और ग्रीनको के साथ सहयोग शामिल है।इस मुलाकात को राज्य में विदेशी निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।